जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच बोनस जल्द कराने के प्रयास से एक ही दिन में दो बैठक आयोजित की गई। सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक शाम को 3:00 बजे से 5:00 बजे तक बैठक हुई और कल भी बैठक होना तय हुआ है। आज की बैठक में पूर्णरूपेण समझौता पूर्ण वातावरण नहीं होने के कारण कल फिर से बैठने का निर्णय लिया गया। दोनों पक्षों से यह तय है की बोनस जल्द करना है। बीच के समस्याओं का निदान करने के लिए युद्ध स्तर पर वार्ता चल रही है। बैठक में प्रबंधन की ओर से आई आर हेड दीपक कुमार और यूनियन की ओर से अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह एवं महामंत्री श्री आर के सिंह सम्मिलित हुए।
Next Post
भाषा न मिठाई ह भोजपुरी अपन माई ह
Wed Sep 15 , 2021
जमशेदपुर : झारखंड में विभाजन पूर्व वर्षों से इस भू-भाग में रह रहे भोजपुरी,मगही,मैथिली व अन्य भाषाओं के लोग बहुतायत संख्या में निवास करते हैं|सुनियोजित षड़यंत्र के आधार पर इन भाषाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से दूर करना विकृत, विभाजनकारी व कलुषित विचारधारा की परिचायक है। मुख्यमंत्री जी शिक्षा और रोज़गार […]
