जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में पिछले तीन महीने में सेवानिवृत्त हुए कुल 42 कर्मचारियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की तरफ से सम्मानित किया गया। यूनियन की ओर से अलग अलग विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके विभाग के कमेटी मेंबरों ने इनके घरों पर जाकर सम्मानित किया। सम्मान के रूप में इन्हे गिफ्ट व पौधे भेंटकर सेवा के लिए सराहना की। यूनियन की ओर से कहा गया कि कंपनी और समाज को रिटायर कर्मचारी अब अपने अनुभवों से राह दिखा पाएंगे।
