टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाई गई

35

जमशेदपुर: जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह महामंत्री आरके सिंह के साथ-साथ यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमिटी मेंबर, एक्टिव मेंबर एवं आर के सिंह फैंस क्लब के सदस्य शामिल हुए। सुबह 11:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि यूनियन के सदस्यों ने दी इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ट्रेड यूनियन के इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे। वह भारत की आजादी ही नहीं बल्कि मजदूरों की आर्थिक आजादी के लिए ऐसे ऐसे कार्य किए हैं जिसे आज हम यह मान सकते हैं कि मजदूरों की वर्तमान में वेतन का रीड सुभाष चंद्र बोस ने तैयार किया था। हम सब को गर्व है जमशेदपुर में मजदूर नेता के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 8 साल मजदूरों के विकास कार्य को अंजाम दिया। हम पूरे यूनियन के तरफ से तहे दिल से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने कहा सुभाष चंद्र बोस जी का जीवन अत्यंत ही संघर्षपूर्ण रहा देश के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और अपनी बुद्धिमता के आधार पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पद पर बैठकर आजादी का बिगुल फूंका लेकिन उन्हें लगा की आजादी का यह रास्ता और उत्तेजक और संघर्ष पूर्ण होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज के माध्यम से आजादी को हासिल करने का निर्णय लिया उनकी ऊर्जा और साहस के लिए दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता हम सब उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर चेंबर बिल्डिंग न्यू सिविल कोर्ट जमशेदपुर के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं प्रथम पराक्रम दिवस मनाया गया

Sat Jan 23 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर चेंबर बिल्डिंग न्यू सिविल कोर्ट जमशेदपुर के प्रांगण में 125 वी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं प्रथम पराक्रम दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता विनीता सिंह कार्यकारिणी सदस्या एवं महामंत्री महिला अधिवक्ता कल्याण समिति के द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप हमारे […]

You May Like

फ़िल्मी खबर