जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का स्वागत रांची एयरपोर्ट पर जोरदार ढंग से किया गया। ज्ञात हो कि इंडियन नेशनल स्टील मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर अध्यक्ष एवं महामंत्री को चुना गया है। इससे उत्साहित होकर सैकड़ों की संख्या में यूनियन सदस्य कमेटी मेंबर पदाधिकारी एवं आर के सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने रांची एयरपोर्ट पर दोनों का जोरदार ढंग से स्वागत किया। एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हैदराबाद जमशेदपुर से कई मजदूर नेता गए थे।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का स्वागत रांची एयरपोर्ट पर जोरदार ढंग से किया गया
