भाजयुमो के युवा सम्मलेन में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष, युवा शक्ति पर हुआ मंथन

6

युवा शक्ति बदलाव के प्रतीक, उपचुनाव वंशवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई: गुंजन यादव।

जमशेदपुर : झारखंड के बेरमो एवं दुमका में होने वाले उपचुनाव में युवा शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी। युवा शक्ति को संगठित करने एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को बेरमो विधानसभा अंतर्गत फुसरो नगर मंडल में युवा सम्मेलन आयोजित की गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित युवा सम्मलेन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भाग लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बड़े बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा छल किया है। चुनावी भाषणों एवं घोषणापत्र में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने समेत बेरोजगारी भत्ता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब मौन धारण किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनका किया हुआ वादा याद दिला रहे हैं, परंतु अपने वादों पर हेमंत सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सोई है। गुंजन यादव ने कहा कि यह चुनाव वंशवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई है, एक तरफ विरासत की राजनीति है तो दूसरी ओर विकास की राजनीति है।

यह हैं टेल्को आजाद मार्केट ‌का श्याम इलेक्ट्रॉनिक

पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के उदासीनता के कारण युवा वर्ग निराश एवं हताश है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं से युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। गुंजन यादव ने कहा कि युवा शक्ति बदलाव के प्रतीक है। युवाओं ने अपने बल पर बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने युवाओं से झारखंड को संवारने व सुरक्षित करने में अपनी सार्थक भगीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति एवं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से बेरमो और दुमका के उपचुनाव में पार्टी बड़ी विजय प्राप्त करेगी।सम्मलेन के दौरान युवाओं में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह देखा गया।


युवा सम्मेलन में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, कोडरमा विधायक नीरा यादव, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही एवं बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलएफएस : चित्रांकन प्रतियोगिता में इशान को मिला पहला स्थान

Thu Oct 29 , 2020
जमशेदपुर: प्रतिबिंब संगठन की ओर सेे कक्षा 1 से 5 के छात्रों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस ऑनलाईन प्रतियोगिता का मुख्य उद्ेश्य कोविड के क्षेत्र में कार्य कर रहे मेडिकल प्रोफेशनल के लिए फंड जुटाने की पहल है. प्रतियोगिता में कक्षा 5 के इशान ठाकुर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर