शनिवार को टी.आर.एफ. लेबर यूनियन के सहायक सचिव एवं यूथ इंटक के प्रदेश संयुक्त महामंत्री अंजनी कुमार और टी.आर.एफ. कर्मचारियों द्वारा बर्मामाइन्स मे इंटक के नवनियुक्त जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू का भव्य स्वागत किया गया

110

जमशेदपुर : शनिवार को टी.आर.एफ. लेबर यूनियन के सहायक सचिव एवं यूथ इंटक के प्रदेश संयुक्त महामंत्री अंजनी कुमार और टी.आर.एफ. कर्मचारियों द्वारा बर्मामाइन्स मे इंटक के नवनियुक्त जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू का भव्य स्वागत किया गया। सभी उपस्थित कर्मचारियों का परिचय राजेश सिंह राजू से हुआ। राजेश सिंह राजू ने कहा श्री रकेश्वर पांडे के नेतृत्व मे काम करने का अवसर मिलना है मेरे लिये शवभाग्य की बात है ।
मुझे पहले भी उनके साथ काम करने का मौका मिला है,बहुत कुछ सिखने को मिला ही और उनके साथ ईमानदारी से काम कर बहुत कुछ सिखना है, राजेश ने कहा बहुत सारे हमारे साथी जो कल तक छात्र राजनीति मे कन्धा से कन्धा मिला कर मेरे साथ संघर्स किये वे आज मजदूर है,हम लोगो को सब को साथ ले कर चलना है और इंटक को मजबूत करना है।राजेश ने कहा आप लोगो जब भी मेरी जरुरत मै आप लोगो के साथ खड़ा रहूंगा।
इस कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पहलूओं पर चर्चा भी हुई।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका ध्रमेन्द्र कुमार की रही। इस कार्यक्रम में प्रिया महतो अमित कुमार, मनीष कुमार, मन्तोष कुमार, बाबू राव, अजय कुमार, पुर्नेन्दु कुमार सिंह, आलोक कुमार, सांई ध्रमेन्द्र, रौशन झा, विकास कुमार, संजय कुमार,रवि कुमार, सुधीर कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थें। कार्यक्रम के अंत में यूथ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार ने राजेश सिंह राजू को अपना बहुमुल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंनें सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिकों ने किया तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो को सम्मानित

Sun Jul 4 , 2021
जमशेदपुर :अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेदपुर महानगर द्वारा पेरिस में आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता और विश्व मे भारत का नाम ऊंचा करने वाली झारखंड की बेटियो कोमोलिका एवं कोच पुर्णिमा महतो को पुष्पगुच्छ दे कर जे.आर.डी परिषर में सम्मानित किया गया।टीम की सदस्य तीरंदाज दीपिका […]

You May Like

फ़िल्मी खबर