जमशेदपुर : साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गोस्वामी के नेतृत्व में साकची बसंत टॉकीज के पास स्थित वीर बजरंगबली के मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। बजरंगबली जी से यह कामना की गयी कि नव वर्ष 2021 समस्त देश एवं प्रदेश के लिए मंगलमय हो। मुख्य रुप से जिला के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू उपस्थित थे। इस दौरान प्रमुख रूप से मांनगो प्रखंड कांग्रेस के थानाध्यक्ष बलदेव सिंह, पाकी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बिपिन बिहारी, रमेश सिन्हा, थाना अध्यक्ष नीरज सिंह, मन्ना सिंह, कुमार रमेश, बादल सिंह, रवि चैधरी, संतोष शर्मा, कमलेश कुमार, रवि कुमार, पंकज, रिशु तिवारी, नीरज साहू, प्रकाश समेत काफी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।
