‘मिशन प्रहार’ से महिलाएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

14

समाज में बढ़ती विकृति का सामना जरूरी – दिनेश कुमार

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार की महिला शक्ति के द्वारा मकदमपुर परसुडीह में “मिशन प्रहार” कार्यक्रम के तहत आस पास की बच्चियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। रितिका श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए युवतियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। इस दिशा में मार्शल आर्ट्स और कराटे में उन्हें दक्ष बनाया जा रहा है ताकि महिलाएं शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत हो। इस नेक उद्देश्य की शुरुआत रितिका श्रीवास्तव ने किया है। 01 नवंबर से अभियान प्रारंभ किया गया है। रविवार को प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण हुआ। अबतक 150 युवतियों और बच्चियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली युवतियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा नेता दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, कमलेश साहू, पंकज सिन्हा, त्रिदेव चट्टराज ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन के क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज जिस तरह से महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इस तरह के आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती विकृति के चलते महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं इन घटनाओं को लेकर चितित न हों बल्कि इनका मुकाबला करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय बनिया सेना का पारिवारिक मिलन समारोह अगले माह

Sun Dec 20 , 2020
जमशेदपुर : राष्ट्रीय बनिया सेना, संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की एक बैठक भालुबासा कुम्हार पाड़ा मेन रोड स्थित जानकी भवन में हुई. इसमें आगामी नये साल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जाएंगे, जिसकी रुपरेखा पर चर्चा की गयी. इसमें पहला भव्य कार्यक्रम वनभोज […]

You May Like

फ़िल्मी खबर