संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू टाटा वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष

5

जमशेदपुर: संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू टाटा वर्कर्स यूनियन के 12वें अध्यक्ष हाेंगे। उन्हाेंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार पांडेय काे 128 मतों से हराया। संजीव चौधरी को 171 मत मिले, जबकि अरविंद कुमार पांडेय को केवल 43 मताें से संताेष करना पड़ा। महामंत्री पद पर टुन्नू टीम के मुखिया सतीश कुमार सिंह काे लगातार दूसरी बार जीत मिली है। उन्हाेंने आरके सिंह को 96 मतों से हराया। सतीश कुमार सिंह को 155 मत, जबकि आरके सिंह को 59 मत मिले। डिप्टी प्रेसिडेंट पद शैलेश सिंह ने सीधे मुकाबले में अरुण सिंह को 40 मतों से हराया। शैलेश सिंह को 122 अाैर अरुण सिंह को 82 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद पर टीम सतीश के मुख्य कर्ताधर्ता हरिशंकर सिंह ने रिकाॅर्ड 121 मतों से जीत दर्ज की। हरिशंकर सिंह को कुल 164 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पुष्कर को 43 मत ही मिले। उपाध्यक्ष के चार पदाें पर शहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, संजीव तिवारी और संजय सिंह विजयी रहे। सहायक सचिव के तीन पदाें पर नितेश राज, सरोज सिंह और अजय चौधरी ने जीत दर्ज की। इस तरह अाॅफिस बियरर्स के 11 पदाें में से 9 पर संजीव चाैधरी टीम ने कब्जा जमाया है। अरविंद टीम के महज एक सदस्य नितेश राज काे 11 में जगहयूनियन के 214 नव निर्वाचित कमेटी मेंबरों में से 128 ने अध्यक्ष के तौर पर संजीव चौधरी उर्फ टुन्नु को चुना है। यह यूनियन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी 132 मतों की जीत (वर्ष 2009 में रघुनाथ पांडेय) के करीब है। संजीव के साथ टीम के मुखिया सतीश कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, शैलेश सिंह, संजीव तिवारी, संजय सिंह, शत्रुघ्न राय, अजय चौधरी व सरोज कुमार सिंह यानी कुल 9 लोगों को टीम इलेवन में जगह मिली है। वहीं अरविंद टीम के एक मात्र नितेश राज विजयी हुए है। 11वें सदस्य के रूप में शहनवाज आलम सफल रहे हैं।टाटा वर्कर्स यूनियन की नव निर्वाचित टीमअध्यक्ष- संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नूमहामंत्री- सतीश कुमार सिंहडिप्टी प्रेसिडेंट – शैलेश सिंहकोषाध्यक्ष – हरिशंकर सिंहउपाध्यक्षशत्रुघ्न राय, शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय सिंहसहायक सचिव- नितेश राज, सरोज सिंह, अजय चौधरी

उम्मीदवारों की जीत हार का ब्योरा

अध्यक्ष- 01 पद

संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू -171 (जीते). अरविंद कुमार पांडेय- 43 (हारे). महामंत्री- 01 पद. सतीश कुमार सिंह -155. आरके सिंह – 59

डिप्टी प्रेसिडेंट- 01 पद शैलेश सिंह-122 (जीते)अरुण सिंह – 82 (हारे). कोषाध्यक्ष- 01 पद हरिशंकर सिंह – 164 पुष्कर – 43सहायक सचिव- 03 पद के लिए कुल 21 उम्मीदवार अजय चौधरी (जीते)-86सरोज सिंह (जीते) – 48नितेश राज (जीते)-

वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष)- 04 पद  शहनवाज आलम (जीते)-84शत्रुघ्न राय (जीते)- 107 संजीव तिवारी (जीते)- 67संजय सिंह (पिलेट प्लांट)(जीते)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुमित बने कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

Tue Feb 2 , 2021
सुनील कुमार सहाय को कला प्रकोष्ठ का भार जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (दिल्ली पंजीकृत) जमशेदपुर शाखा की एक आवश्यक बैठक मिथिलेश श्रीवास्तव के बारीडीह आवास विजया गार्डन पर हुई जिसकी अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में महासभा के विस्तार एवं महासभा के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर