छठ करने को जारी तुगलकी फरमान के खिलाफ संयुक्त युवा संघ ने सीएम का फूंका पुतला

18

जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा छठ पर्व को लेकर जारी किए गए फ़रमान के खिलाफ सोमवार को संयुक्त युवा संघ ने साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ गगनचुंबी नारे भी लगाए। नेताओं का कहना था कि झारखंड में चुनाव के दौरान पूरी छूट दी, जबकी आस्था के महापर्व छठ पर सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर आस्था पर चोट पहुंचाई है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए राज्य सरकार घाटों पर होने वाले छठ पर रोक लगा रहे है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष धीरज चौधरी, महासचिव राजेश सिंह, संगठन मंत्री मोहनदास, सचिव विक्की, उपाध्यक्ष देवेश शुक्ला, अध्यक्ष शुभम कुमार, सचिव सिद्धार्थ सिंह, प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, उपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, अजय सिंह, विवेक सिंह, अरुण दुबे, सुमन कुमार, आशुतोष समिति कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स : छठ के दूसरे अर्घ पर रहेगी छुट्टी, संडे को वर्किंग डे

Tue Nov 17 , 2020
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने आगामी शनिवार, 21 नवंबर को छुट्टी कर्मचारियों को दी है। टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बाद्शाह के हस्ताक्षरित जारी सर्कुलर में कहा गया है कि बढ़े हुए उत्पादन को बनाए रखने के लिए रविवार, 22 नवंबर को प्लांट खुला रहेगा। सभी कर्मचारी व […]

You May Like

फ़िल्मी खबर