मौसम ने ली अंगड़ाई, लोगों को भा रही कंबल और रजाई

32

जमशेदपुर: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है दिन की शुरुआत बुधवार को भी बूंदाबांदी से हुई। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जमशेदपुर में मंगलवार की रात से ही बारिश शुरु हो गयी। बारिश रुक-रुक कर होती नहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक शहर के मौसम का मिजाज बिगड़ा का रहेगा बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो ,गुमला ,हजारीबाग ,खूंटी, रामगढ़ के अलावा पूर्वी सिंहभूम ,पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। 18 फरवरी को भी मौसम यथावत रहेगा और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। 19 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है 20 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन 21 फरवरी से मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

बारिश होने से जमशेदपुर में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है इतना ही नहीं मौसमी बीमारी के बढ़ने की संभावना भी बनी है आज तो सर्दी खांसी वायरल फीवर शामिल है बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग को घर से भगाने का आरोपी एक पकड़ा गया, दूसरा फरार

Wed Feb 17 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा में नाबालिग को घर से भगाने का आरोपी दो युवकों को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया , लेकिन इसमें से एक ने परिवार के लोगों पर हमला करके फरार हो गया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीतारामडेरा के कल्याण नगर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर