झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत के नेतृत्व में डीएलसी जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा गया

19

जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत के नेतृत्व में डीएलसी जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि टिनप्लेट कंपनी में 35 वर्षों से कार्यरत अस्थाई 61 मजदूरों को ठेकेदार एबी कंट्रक्शन के रवि श्रीवास्तव के द्वारा छुट्टी का पैसा नहीं दिया जा रहा है,PF/ESI सही रूप से नहीं जमा किया जा रहा है जमा होने पर मैसेज भी नहीं आता है,साथ ही 35 वर्षों से कार्यरत ओल्डएज मजदूर को बैठाए जाने पर उसके जगह उसके परिवार के सदस्यों को काम पर नहीं लिया जा रहा है कुछ मजदूरों का गेट पास पेमेंट स्लिप भी नहीं दिया जा रहा है और नए सरकारी रेट का रुपया पिछले 1 साल का मजदूरों को नहीं दिया गया है कुछ मजदूरों को बिना कारण काम से बैठा दिया जा रहा है ।
झारखंड मजदूर यूनियन श्रीमान से ये माँग करती है कि इस संबंध में कोई ठोस निर्णय लेकर ऐ बी कंस्ट्रक्शन के ठीकेदार रवि श्रीवास्तव के ऊपर उचित करवाई कर मजदूरों को न्याय दिलायें अन्यथा झारखंड मजदूर यूनियन पूर्व मंत्री सह झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइंया जी के नेतृत्व में डीएलसी जमशेदपुर को और टिनप्लेट कंपनी को घेराव कर जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी। इस ज्ञापन में झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन करवा, राजेश सामंत जिला उपाध्यक्ष भूपति सरदार,केडीएम सिंह, छोटे सरदार, सोनू श्रीवास्तव, कृष्णा हेमरोम सागर पात्रों, बुधराम टोप्पो, बिस्वाजीत भगत, विवेक गुप्ता,बिरजू पात्रो किशोर मुखीआदि मजदूर नेता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि बिल वापस लेने हेतु कांग्रेस ने हठधर्मी मोदी के विरूद्ध आक्रोश जताया

Sat Feb 13 , 2021
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव, कार्यकारीअध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के आह्वान पर जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किसान आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि बिल वापस लेने हेतु […]

You May Like

फ़िल्मी खबर