विश्व भोजपुरी सम्मेलन का उतर प्रदेश इकाई में 21 – 22 फरवरी 2021को

1

बिश्व भोजपुरी सम्मेलन 21-22 फ़रवरी को बनारस में,
‘देश- बिदेश से कई गणमान्य लोग शामिल होंगे’

जमशेदपुर के प्रदीप सिंह भोजपुरिया होंगे शामिल

जमशेदपुर: बनारस में होने वाले 21-22 फ़रवरी को आयोजित बिश्व भोजपुरी सम्मेलन में शामिल होने जमशेदपुर के सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह ‘भोजपुरिया’ एवं मारुती नंदन पाण्डेय भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के महामहिम राजदूत अतिथि के रूप में मॉरिशस के राजदूत श्रीमति शांतिबाई हनुमान जी, फिजी के नीलेश रोहिल कुमार, सूरीनाम के श्रीमति आशना कन्हाई जी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इनके अलावा कई राज्य के राज्यपाल के भी शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है। देश का पहला राज्य झारखण्ड जहाँ भोजपुरी,मगही एवं अंगिका को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने हेतु झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री व बिधायक सी0 पी0 सिंह एवं पूर्व मंत्री एवं बिधायक सरयू राय जी को बिशेष रूप से सम्मानित हेतु आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बिश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जीवन दीप शिक्षण संस्थान के प्रमुख डॉक्टर अशोक सिंह एवं उत्तरप्रदेश इकाई के चंद्रकांत सिंह जी है।यह कार्यक्रम बड़ा लालपुर,बनारस में आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्षिक आम बजट को बताया ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में बजट-सांसद

Thu Feb 18 , 2021
झारखंड के लिए बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सबकुछ जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय बजट को लोककल्याणकारी एवं देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने वाला बजट बताया। गुरुवार को बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता में सांसद विद्युत वरण महतो ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर