टाटा- छपरा ट्रेन सीवान होते हुए थावे तक किये जाने का स्वागत- प्रदीप सिंह भोजपुरिया

7

रेल मंत्री एवं सांसद का भोजपुरिया समाज ने आभार प्रकट किया

जमशेदपुर:आज सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच की एक बैठक केबुल टाउन, गोलमुरी में महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे उत्तर बिहार के लोगों के लिए बहुत लंबे समय से प्रतीक्षित मांग टाटा-छपरा ट्रेन को बढाकर सीवान होते हुए थावे (गोपालगंज)तक किये जाने का स्वागत किया गया। साथ ही भारत सरकार के रेल मंत्री एवं जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो का भागीरथी पहल पर आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा – पिछले कई वर्षो से भोजपुरिया समाज के लोग इस मांग के लिए आन्दोलनरत रहे है।जमशेदपुर से लेकर दिल्ली तक लगातार पत्राचार के माध्यम से या धरना प्रदर्शन करके सभी का सामूहिक प्रयास से ही इतना बड़ा कार्य संभव हो पाया है।इसके लिए सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच जमशेदपुर से मिलकर उनका आभार प्रकट करेगा।
इस बैठक में शशि भूषण मिश्रा,ललित पाण्डेय, यमुना तिवारी हर्षित, राजेश पाण्डेय, मनोज सिंह, कौशलेश तिवारी,राजेश राय, संजय प्रसाद, मनोहर यादव, राम उदय सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया

Sun Apr 4 , 2021
जमशेदपुर:स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने पूर्व के वादे को निभाते हुए पुनः एक बार दुमुहानी मे स्वर्णरेखा नदी के सफाई अभियान में अपने साथियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर श्रमदान करते ।

You May Like

फ़िल्मी खबर