झारखंड में नहीं थम रहा सामूहिक दुष्कर्म की घटना, लड़की को घर से अगवा कर 3 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

227

जमशेदपुर / रांची : जगन्नाथपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 12 वर्षीय नाबालिग को घर से अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह चार बजे छात्रा को अचेत अवस्था में छोड़ कर भाग निकले। वह सुबह किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी माता- पिता को दी।

इसके बाद उसके माता-पिता जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जगन्नाथपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अनिकेत सांगा को कल्याणपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपी गुड्डू सिंह और अजय मिर्धा के घर में छापेमारी की गयी। लेकिन दोनाें नहीं मिले. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि अनिकेत सांगा प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र है, जबकि दो अन्य आरोपी मजदूरी करते है़ं।
क्या है मामला :जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर की रात 12.30 बजे नाबालिग के घर तीनों आरोपी पहुंचे और बहला-फुसला कर भाटा पीढ़ी जंगल (हटिया स्टेशन के पीछे ले जाकर) दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को दी, तो उसकी हत्या कर दी जायेगी। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। सभी आरोपी घटना के दौरान नशे की हालत में थे। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेम्को भगत सिंह चौक पर दो शव के मिलने से सनसनी

Thu Dec 17 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर जेम्को भगत सिंह चौक के समीप एक घर से दो शव बरामद किया गया है। जिसमे एक लड़का लेबड़ा की उम्र 17 वर्ष तथा महिला ननकी 70 उम्र वर्ष बतायी जा रही है। घटना कैसे हुई इसका पता नही चल पाया है।मौके पर टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर