जमशेदपुर :जमशेदपुर में आज बुधवार को होगा होने रविदास जयंती समारोह का आयोजन सरायकेला-खारसावां अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 35 में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
साथ ही संस्कृति कार्यक्रम में झारखंड खोरठा जगत के लोकप्रिय सिंगर,म्यूजिक डायरेक्टर,एक्टर सतीश दास म्यूसिककल ग्रुप का आयोजन किया जाएगा, एवं समाज के विभिन्न प्रकार के समस्याओं का समाधान हेतु विशेष चर्चा मंथन किया गया।
साथ ही आज बिरसानगर स्थित जॉन 1 नियर हरिमंदिर के पास संत रविदास सामुदायिक भवन के समीप स्थित एक संत रविदास मंदिर का भव्य मंदिर का निर्माण का भूमि पूजन किया जायेगा।
झारखंड रविदास समाज केंद्रीय समिति का महत्वपूर्ण बैठक सिदगोड़ा स्थित बगुनहातू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
इस क्रम में समाज के वरिष्ठ बिरसानगर निवासी से झारखंड रविदास केंद्रीय समिति के संरक्षक गौतम दास (समीर दास) बिरसानगर के सलाकार समिति में शंभु रविदास,बगुनहातू निवासी झारखंड रविदास केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष रविदास एवं शाखा समिति बिरसानगर से अमित राम को नवनियुक्त झारखंड रविदास केंद्रीय समिति में रखा गया।
इस क्रम में झारखंड के विभिन्न स्थानों से समाज के वरिष्ठ गण केंद्रीय अध्यक्ष, महासचिव साहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष दीपक दास द्वारा किया गया। यह जानकारी श्याम बाबु दास,केंद्रीय महासचिव ने दी ।