136 वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस ने वृद्ध आश्रम में फल एवं गोविंदपुर में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया

32

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 136 वें स्थापना दिवस पर बराद्वारी स्थित वृद्ध आश्रम में फल, राशन एवं गोविंदपुर में 40 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया।
मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष संजीव रंजन के नेतृत्व में वृद्ध लोगों के बीच फल वितरण कर सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जिवित रखने और ज़न ज़न तक पहुंचाने का प्रण लिया गया।
डॉ परितोष सिंह ने कहा कि जब तक हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम पार्टी को इतनी ऊँचाई तक पहुंचाने वाले लोगों का सम्मान नहीं कर पाएंगे।
वही गोविंदपुर में युवा नेता सूरज यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया, आज समय है कांग्रेस की विचारधारा को और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का
जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 136 वर्ष होना ही बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसको इतने वर्षो तक पार्टी को मजबूत बनाए रखना ही यह बहुत बड़ी चुनौती है. जिसे आने वाले दिनों में और मजबूती से बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह,पवन तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, वशी हैदर, दिनेश सिंह, देवाशीष घोष, अमित कुमार,दीपक यादव, सुनील सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सी एम हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद को दी बधाई

Tue Dec 29 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दिया है और उम्मीद किया है कि आनेवाले समय में वे राज्य के विकास के लिये तथा जनता की कठिनाइयाँ दूर करने की दिशा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर