चान्हो (रांची):- चान्हो थाना क्षेत्र में छह वर्षीया एक बच्ची के साथ रविवार को दुष्कर्म किया गया। वहीं, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपित 40 वर्षीय कैला उरांव की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है। इस संबंध में चान्हो में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कैला के ऊपर गांव में पूर्व में भी इस प्रकार के आरोप लग चुके हैं।