जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो एवं चंद्र प्रकाश चौधरी आज झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिल कर उनका कुशलक्षेम जानने के लिए चेन्नई के एमजीएम अस्पताल पहुंचे ।वहां पहुंचकर उन्होंने उनका कुशल क्षेम जाना ।यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब जगन्नाथ महतो पूरी तरह स्वस्थ हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने आगामी सोमवार को उन्हें छोड़ने का निर्णय लिया है ।बातचीत के क्रम में शिक्षामंत्री ने सांसद को बताया की सावधानी के तौर पर वे सोमवार से लगभग 10 दिनों तक एक स्थानीय गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे ताकि किसी तरह की परेशानी आने पर त्वरित उपचार मिल सके। सांसद ने उनके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलने के पश्चात सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड टाइगर जल्द ही झारखंड की धरती पर सकुशल वापसी करने वाले हैं। आज उनके साथ अन्य लोगों में एके झा, वासुदेव महतो, जय लाल महतो,जितेंद्र महतो एवं राहुल के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
Next Post
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर का<br>वार्षिक पिकनिक एवं नई समिति 2021-2022 की गठन एवं घोषणा
Sat Feb 6 , 2021
You May Like
-
2 years ago
10 वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
-
3 years ago
किसान कानून के विरोध में साकची गोल चक्कर पर धरना