कोरोना महामारी से बंद बेबी क्लीनिक 2 नवंबर से शुरू होगी,टाटा मोटर्स अस्पताल ने गाइडलाइन जारी किया

7

जमशेदपुर : कोरोना महमारी के वजह से टाटा मोटर्स अस्पताल के बेबी क्लिनिक बंद पड़ा हुआ है। अब करीब सात माह बाद टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन की ओर संचालित वेल बेबी क्लिनिक की शुरुआत फिर से दो नवंबर से की जाएगी। कोरोना को लेकर इस बेबी क्लिनिक को बंद किया गया था। ऐसे में नौनिहालों को टीकाकरण कराने में परेशानी हो रही थी। शिशु के माता-पिता काफी परेशान थे। फिर इधर कोरोना में हो रहे सुधार को देखते हुए टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन ने फिर से टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है।

  1. इसमें मॉस्क पहनना अनिवार्य है।
  2. हमेशा दो मीटर की शारीरिक दूरी पर रहना है।
  3. किसी भी व्यक्ति के निकट जाने से बचना है। खासकर अगर वह व्यक्ति मास्क नहीं पहने हुए हैं।
  4. शिशु के साथ केवल एक व्यक्ति को ही रहने की अनुमति होगी।
  5. प्रतिदिन अधिकतम 20 शिशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
  6. बच्चे का टीकाकरण केवल नियुक्ति के आधार पर होगा।
  7. नियुक्ति का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे से सुबह दस बजे तक रहेगा।
  8. टीकाकरण के लिए मोबाइल नंबर 7209649783 पर समय लेना है।
    यह भी पढ़े-

पूर्वी सिंहभूम में अबतक मिले 15 हजार 685 कोरोना पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम में अबतक मिले 15 हजार 685 कोरोना पॉजिटिव।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी कार्यालय में शहीदों की तस्वीरें स्थापित की गई शहीद दुखिया मुर्मू के नाम पर हॉल का हुआ उद्घाटन

Fri Oct 30 , 2020
जमशेदपुर: शुक्रवार को साक्षी स्थित एसपी कार्यालय में 8 शहीदों की तस्वीरें स्थापित की गई साथ ही शहीद दुखिया मुर्मू के नाम पर एक हाल का उद्घाटन भी किया गया इस मौके पर शहीदों के परिजन और एसएसपी तमिल वानन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे। शहीदों के […]

फ़िल्मी खबर