अखण्ड राष्ट्र निर्माण सभा में जमशेदपुर आएंगे आरएसएस के डॉ इन्द्रेश कुमार, देंगे अभियान को बल

1

भारत माता की रक्षा एवं उनके स्वाभिमान के लिए शहर के सभी नागरिक दें साथ -अभय सिंह

जमशेदपुर – पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इन्द्रेश कुमार शिरकत करेंगे। गुरुवार को काशीडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक अभय सिंह एवं संस्था के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी साझा की। अभय सिंह ने बताया कि आगामी 13 मार्च, संध्या 5 बजे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रहित में अति महत्वपूर्ण विषय जनसंख्या नियंत्रण हेतु ‘अखण्ड़ भारत निर्माण सभा’ का आयोजन ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में सुनिश्चित की गयी है। इस सभा में मुख्य अतिथि संस्था के केंद्रीय संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अंग्रेज़ों से 1947 में आज़ादी मिली, धीरे-धीरे हमारा देश पूरे विश्व के पटल में आगे बढ़ता चला जा रहा है। हम जल, जमीन, आकाश तीनों जगह पर अपने देश का लोहा मनवा चुके हैं लेकिन आज संसाधनों के दबाव में और बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण एवं इसके फलस्वरूप इससे पैदा होने वाली समस्याओं के गुलाम बनते जा रहे हैं। कहा कि अगर अभी बढ़ती जनसंख्या का उचित समाधान नहीं निकला तो देश में गृहयुद्ध के हालात बन जाएंगे। उन्होंने भारत माता की रक्षा एवं उनके स्वाभिमान के लिए शहर के सभी नागरिकों से इस मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। कहा कि अगर अभी हम नहीं जागे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत में पुनः विभाजन की मांग उठने लगेगी।

वहीं, संस्था के जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने संस्था के प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में पिछले 8 वर्षों से लगातार रैलियां, पदयात्राएं, धरना-प्रदर्शन तथा ज्ञापन, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। बढ़ती आबादी देश में कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है। पूर्व में बढ़ती जनसंख्या पर महामहिम राष्ट्रपति जी से संस्था एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कानून के मांग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संस्था का मांग पत्र सौंपकर सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया आरम्भ करने का अनुरोध किया है। प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेरा सीमेंट प्लांट का गेट 1 घंटे तक रहा जाम

Fri Mar 5 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेरा सीमेंट प्लांट का गेट 1 घंटे रहा जाम । आज नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के ठेका मजदूरों द्वारा गेट जाम बकाया राशि नही मिलने के कारण गेट जाम किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुचे मजदूर नेता चंदन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर