जमशेदपुर : झारखंड सरकार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाधयक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सेठी को यात्री सेवा समिति, रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर,सिख समाज के चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह,दमनप्रीत सिंह,सुरेंद्र सिंह शिंदे ने हर्ष व्यक्त करते हुवे, रेलवे बोर्ड के तमाम पदाधिकारी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद किया है।जैसा कि ज्ञात है झारखंड राज्य से सरदार गुरविंदर सिंह सेठी को यात्री सेवा बोर्ड में लिया जाना,सिर्फ सिख समाज ही नही,पूरे झारखंड के लिये गर्व का विषय है,जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल रांची जाकर सरदार गुरविंदर सिंह सेठी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन करेंगे एवं यात्रियों को होने वाली परेशानियों को गुरविंदर सिंह सेठी जी के समक्ष रख उनका हल करने का प्रयास रहेगा। सिख समुदाय में खुशी की लहर है।
Next Post
भाजपा सीतारामडेरा मंडल कार्यसमिति में रघुवर दास ने लिया भाग, हेमंत सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
Thu Jul 22 , 2021