जमशेदपुर : आज मंगलवार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग ने मिलकर धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच रूई, तेल, दीया और मिठाई आदि का वितरण किया! जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के सदस्य सह भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष लायन विक्की श्रीवास्तव ने बताया कि आज पूरा देश धनतेरस एवं दीपावली की तैयारियों में लगा हुआ है तथा अपने घरों को दीपावली के दिन रोशन करने के लिए दीपक आदि खरीद रहे हैं! वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास दीपक तक खरीदने के पैसे नहीं है इसलिए आज भरत सिंह जी के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग ने मिलकर धनतेरस एवं दीपावली के इस शुभ अवसर पर ऐसे ही 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच रूई, तेल, दीया और मिठाई आदि का वितरण किया ताकि इनके घरों में भी दीपावली में खुशी का एक दीया जल सके!
इस कार्यक्रम में भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष लायन विक्की श्रीवास्तव, लायन करण गोराई, लायन राजीव कुमार, लायन जितेंद्र कुमार, राहुल सिंह चंदेल, विकास झा, मनोज पांडे, आकाश रजक आदि लोग उपस्थित थे।