जमशेदपुर: जमशेदपुर 13 अगस्त वर्ष 2020 को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर अक्सर भाजपा को समर्थन ना कर दूसरे पार्टी को समर्थन कर रहे लोगों को जय चंदू कहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तथा कल के आज तक चैनल के कार्यक्रम दंगल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी को जय चंदू सब संबोधित कर उनके टीके पर भी टिप्पणी कर उन्हें आहत किया जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा इसी आलोक में आज गुरुवार को मनोज कुमार सिंह ने टेल्को थाने में संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सभी वैसे लोग जो कि भाजपा के समर्थक नहीं है उन्हें जयचंद दो शब्द से संबोधित करने पर तथा राजीव प्रवक्ता को टिप्पणी कर जयचंद करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की ।
कहा की निश्चय ही राजीव त्यागी के मौत के जिम्मेदार संबित पात्रा इन पर राजीव त्यागी के मौत का मुकदमा साथ ही साथ भाजपा से सभी पार्टी के लोगों को जयचंद कहे जाने पर मुकदमा दायर करने की सिफारिश टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल से की है अखिलेश मंडल ने मामले की छानबीन कर निश्चय ही कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर मनोज सिंह के साथ सुबोध सिंह ललित शर्मा उपेंद्र कुमार मोहम्मद इलियास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मनोज सिंह ने कहा इसके पूर्व तकरीबन 2 वर्ष पहले न्यूज़ चैनल आज तक की कार्यक्रम हल्ला बोल में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह और सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को जयचंद दो शब्द का कर संबित पात्रा ने संबोधित किया था जिसकी निंदा पूरे देश में हुई थी।