निमीया के दाड़ मईया… ने यू-ट्यूब पर रातों रात छा गए शहर के बिजेंद्र-बिकेश
जमशेदपुर: गीतकार बिजेंद्र कुमार और गायक विकेश सहाय की जोड़ी ने मां दुर्गा के एक गीत पर यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। भोजपुरी गीतों रचने वाले बिजेंद्र कुमार ने पहले भी कई हिट लिखे और लोगों की जुबां पर छा गए । लेकिन ताजा गीत निमीया के दाड़ मईया… ने यू-ट्यूब पर रातों रात एक लाख 11 हजार व्यूयर्स पाने में कामयाब हो गए हैं। गीत में मां दुर्गा की स्तुति बेहद रोचक तरीके से की गई है। गीतकार बिजेंद्र के गीतों को सुनील सहाय और बिकेश सहाय की जोड़ी ने संगीत दिया है। स्वर बिकेश सहाय का है। युवा कलाकर बिकेश सहाय के मधुर स्वर ने गीत को चार चांद लगा दिए हैं। यह गीत छह अक्टूबर को रात आठ बजे यू ट्यूब रिलीज किया गया। दुर्गा पूजा को देखते हुए गीत अभी से ही लोगों की जुबां पर छा गया है । गीतकार बिजेंद्र ने बताया कि बहुत दिनों से एक बेहतरीन गीत की तलाश थी। इसके साथ साथ गीत का संगीत भी बेहतरीन बना है। गीत को बिकेश सहाय की आवाज ने चार चांद लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण टीम के बेहतरीन परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह के गीत से लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गायक बिकेश सहाय एवम गीतकार बिजेन्द्र कुमार की जोड़ी ने नवरात्र के आगमन पर लाइव देवी पचरा पारम्परिक गीत को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड कम्पनी के द्वारा यूट्यूब पर जारी किया गया है । इसकी रिकॉर्डिंग जमशेदपुर के स्टूडियो में सुनील सहाय के निर्देशन में हुआ है, 12 घंटे में सवा लाख के करीब लोगों ने इस पारम्परिक गीत को लाइक किया है । गीत को काउंसलर, गीतकार बिजेंद्र कुमार ने सजाया है। बिजेंद्र और बिकेश कि जोड़ी पहले भी बहुत सारे सुपरहिट गाने में एक साथ धूम मचा चुकी है।
https://youtu.be/eaYjlAGqFX4