आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल में वृद्धि के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पदयात्रा कर लोगों को किया जागरुक

59

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कोल्हान में एक साथ पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। साकची, बिष्टुपुर,आदित्यपुर में आप के कार्यकर्ताअों ने सड़कों पर मार्च किया अौर मोदी सरकार की खुलकर आलोचना की।

आदित्यपुर में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
साकची में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

साकची गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया । इसके बाद पदयात्रा कर साकची गोलचक्कर से कालीमाटी रोड, हाबड़ा ब्रिज गोल चक्कर होते हुए साकची गोलचक्कर तक आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आम जनता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण महंगाई से त्रस्त है। केंद्र सरकार की नीतियां दोहरी और जनविरोधी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो वह पेट्रोल और डीजल की कीमत पर सवाल उठाती थी। लेकिन आज स्थिति यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई है, लेकिन मोदी सरकार उद्योगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम नहीं कर रही है, जबकि आम जनता को कोरोना अवधि के दौरान एक कठिन संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की बेरूखी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुल्क 32.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपए प्रति लीटर है। 2014 में जब नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपए प्रति लीटर था। इस तरह, इन लगभग छह वर्षों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 28.27 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। मोदी सरकार द्वारा पिछले 21 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की है।
केंद्र सरकार को समझना चाहिए की कोरोना संकट के दौरान पेट्रोल- डीजल की कीमत में वृद्धि के कारण फल, सब्जियां, राशन, दवाइयां सभी की कीमतें बढ़ रही हैं, इस वजह से आम लोग इस संकट के दौरान गहरे वित्तीय संकट का दंश झेल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई इस तेजी का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।
केंद्र सरकार को राजस्व के अन्य स्रोतों को देखना चाहिए। देश के आम नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ मिलना चाहिए, इसलिए मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेना चाहिए। अगर डीजल और पेट्रोल के दाम को तत्काल नहीं घटाया गया तो आम आदमी पार्टी बाध्य हो कर सड़क पर उतरेगी।
आज के इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
प्रदेश संयुक्त सचिव रहीश अफीरदी, विनोद सिह प्रदेश कार्यकारणी, आर डी राय, शंभु सिह , अजित संड़ील, विनिता मिश्रा, महिला अध्यक्ष, सीलग्राम मिश्रा, आफताब जी, इकबाल अंसारी, विरेन्द्र कुमार, के के देशमुख, रमेश सिह, विशाल सिह, बलिराम प्रसाद, रियाज माई, समीम जी, मुनमुन सेन जी, सोभा जी, उषा मुखी जी, लक्षमी कुमारी, संजीव शर्मा, ऋषभ चटर्जी जी, उपेन्द्र पांडे, सन्नी सिह, आषुतोष कुमार, विपलब जी, विकास यादब, मुक्तेश्वर पांडे ओमप्रकाश व अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुजुर्गो और महिलाओं के बीच सेवा करेगी शोभा सहाय ट्रस्ट- जय प्रकाश सिंह

Wed Jul 1 , 2020
जमशेदपुर : शोभा सहाय ट्रस्ट का उदघाटन आशीर्वाद भवन (वृद्धा आश्रम) बाराद्वारी में किया गया। मौके पर केक कटिंग कर शोभा सहाय का टी शर्ट और तस्वीर का अनावरण किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बुजुर्गो की सेवा,महिलाओं की सेवा ,गरीब मजलूम या असाध्य रोगों से ग्रसित का […]

You May Like

फ़िल्मी खबर