![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201108-wa00173921214860978766260-1024x513.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201109-wa00205056857241560579179-712x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201101-wa00041412152886899375666-763x1024.jpg)
जमशेदपुर: कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार ने इस वर्ष छठ पूजा में श्रद्धालुओं के छठ घाट जाने पर रोक लगाया है जिस पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने राज्य सरकार को उनके इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने मार्च से लेकर अब तक हर त्यौहार को कोरोना महामारी एवं इस पर आए सरकारी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर बनाया है और कोरोना को फैलने का अवसर नहीं दिया है।छठ महापर्व हिंदुओं के आस्था का महापर्व है जिसे देश विदेश में रहने वाले कई हिंदू बड़ी ही उल्लास के साथ मनाते हैं और यह त्यौहार नदी घाट जाए बगैर पूर्ण कर पाना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए हम राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए नए गाइडलाइन के साथ श्रद्धालुओं को छठ घाट जाने देने तथा नदी घाटों की प्रशासन द्वारा सफाई कराने की मांग करते हैं।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201115-wa00093178281717248311331-710x1024.jpg)