जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति में उत्पन्न विवाद का फायदा ना उठाए ज़िला प्रशासन

2

जमशेदपुर : आज सोमवार को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति की कार्यकारणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुआ। जिसमे जमशेदपुर मे इस बर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन कोविड 19 के नियमों का पालन एवं सरकार के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए करने का निर्णय लिया गया ।परंतु दुर्गा पूजा के मद्देनजर सरकार के द्वारा नियमों मे धार्मिक रूप से कुछ विसंगतियां है, जिसके चलते दुर्गा पूजा आयोजकों मे नाराज़गी है।जमशेदपुर जिला प्रशासन दुर्गा पूजा के गाइडलाइन के आड मे कठोरता न दिखाए बल्कि हिन्दूओ के धार्मिक भावनाओं को समझते हुए नरमी के साथ शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का आयोजन संपादित कराने की कोशिश करें।जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जिला प्रशासन एंव सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ तालमेल बैठाते हुए इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन को संपादित कराना चाहती है।
जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति सदस्यों मे उत्पन्न विवाद के चलते जमशेदपुर में सभी दुर्गा पूजा समितियों,हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं मे काफी कलह उत्पन्न होने लगा । इसका फायदा जिला प्रशासन भी उठाने लगी थी।क्योकि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जमशेदपुर में होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन के साथ सभी सार्वजनिक पूजाओं मे अपनी भागीदारी 97 वर्षो से निभाते आ रही है।इतनी पूरानी एवं इतनी बडी संगठन में विवाद उत्पन्न होने से जमशेदपुर होने वाले सभी सार्वजनिक पूजाओं पर इसका असर पड़ेगा।
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के सभी दुर्गा पूजा समितियों एवं हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं के भावनाओ का आदर करते हुए अपने सारे विवादो को खत्म करने का निर्णय लेती है।और पहले से अधिक मजबूती एवं समर्पण के साथ सभी सार्वजनिक पूजाओं मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लेती है।
आप सबों कोई वृदित हो विगत कुछ दिनो से समिति के पदाधिकारी एक दूसरे पर जो भी आरोप प्रत्यारोप लगा कर एक दूसरे को निष्कासन करने की जो भी घोषणा की गई थी उसे आज सोमवार की हुई बैठक में उन सभी घोषणाओ को सर्व समिति से रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच कमेटी मेंबरी भंग,<br>सीजीपीसी का घेराव-चरण सिंह

Mon Oct 19 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर मनिफिट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार चरण सिंह प्रबंधक कमेटी यह स्पष्ट कर रही है कि मैंने अपना इस्तीफा मौजूदा प्रधान सरदार गुरमेज सिंह को समूह साध संगत के बीच सौंप दिया है और साथ ही साथ मैं अपनी कमेटी के सारे मेंबरों को भी सेवा मुक्त […]

You May Like

फ़िल्मी खबर