जमशेदपुर : आज शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव एवं कार्यकारी अध्यक्ष केशव कमलेश महतो के आदेशानुसार आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में सामंत कुमार के अध्यक्षता में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए इस दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बारीडीह मार्केट ,भालुबासा, साकची बाजार के पत्ता मार्केट, सब्जी बाजार, गोलमुरी मार्केट, टेल्को मार्केट एवं बिरसानगर मार्केट गरीब दुकानदारों मेहनतकश मजदूरों इत्यादि में मास्क, हैंड सैनिटाइजर, हाथ धोने के साबुन इत्यादि का वितरण किया, गया साथ ही लोगों को कोरोना वायरस महामारी से सतर्क रहने के उपाय बताकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से विजय यादव, शैलेंद्र सिंह, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, शकील अहमद, गौरव कुमार, इत्यादि लोगों ने अपना योगदान दिया।
Next Post
समाजिक सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एमजीएम अस्पताल में कोरोना से ग्रसित भुईयाडीह निवासी महिला उमा देवी के बेहतर इलाज के लिए सुप्रिडेंट संजय कुमार से मुलाकात की
Fri May 21 , 2021
You May Like
-
3 years ago
वारिश में भींग कर छठ ब्रत धारियों ने दी अर्ध्य