सड़क पर कीचड़ और जलजमाव से आम जनजीवन हुआ बेहाल

3

जमशेदपुर : यशोदा नगर के मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली कच्चे ब्रांच सड़कों पर बरसात के कारण जलजमाव और कीचड़ का जमावड़ा हो गया है जिससे आम लोगों का घर से निकलना अत्यंत ही कष्ट दाई और जिल्लत भरी हो गई है बस्ती वासियों ने स्लैग हेतु सभी जनप्रतिनिधियों को आवेदन दे रखा है। लेकिन कहीं से भी इसकी निवारण नहीं हो रही है, निष्कर्षतः बस्ती के लोग की आम जीवन बेहाल हो चुकी है। आज भारतीय जनता पार्टी गोविन्दपुर मंडल के उपाध्यक्ष सह विकास समिति के महासचिव अर्जुन कुमार ने अपने साथ विकास समिति के पदाधिकारियों तथा बूथ अध्यक्षों को लेकर बस्ती का दौडा किया तथा उनकी कष्ट भरी दैनिक जीवन को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगीजी को अवगत कराया तथा जल से जल्द निवारण हेतु आग्रह भी किया । श्री षाड़ंगी जी ने जल्द से जल्द बस्ती वासियों को कीचड़ और जलजमाव से निवारण हेतु स्लैग उपलब्ध कराने की बात कही है।
इन सभी लोगों का आम जीवन जलजमाव व कीचड़ के कारण प्रभावित है – वीरेंद्र दुबे, जोगिंदर शर्मा,बिट्टू ठाकुर,संजय सिंह,जुगल सिंह,सुमेश मंडल, मनोज सिंह अनूप सिंह रामजी साह वीरेंद्र साह,
कृष्णा साह समेत 20 लोग। दौड़ा में बूथ अध्यक्ष देवचंद्रजी, यशोदा नगर बस्ती के अध्यक्ष अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, वीरेंद्र पाठक,महेंद्र शाह इत्यादि लोग उपलब्ध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जन महासभा के द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गई

Sun Jun 13 , 2021
जमशेदपुर : महाराणा प्रताप की जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तदनुसार 13 जून 2021 ( रविवार ) को भारतीय जन महासभा के द्वारा मनाई गयी । महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस शुभ अवसर पर भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर