राजकुमार ने ठंड को देखते हुए जिला परिषद क्षेत्र में बांटे कंबल

5

जमशेदपुर : जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने ठंड को देखते हुए अपने जिला परिषद क्षेत्रों में बुधवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। दक्षिणी हलुदबनी में आयोजित समारोह में उप मुखिया मनोज महतो भी मौजूद थे। इसी तरह से उत्तर पूर्वी गदड़ा में कंबल वितरण समारोह में उप मुखिया बिरजू पात्रो और पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत भी मौजूद थे। उत्तरी सरजामदा में मुखिया सुमी केराई और वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में कंबल बांटे गए। दक्षिण सरजामदा में मुखिया कुमलेन हेरेंज भी कंबल वितरण समारोह में शामिल थी। उत्तर पश्चिमी गदड़ा में मुखिया सुनिता नाग और उप मुखिया पवन भी कंबल वितरण के दौरान मौजूद थे।

जरूरतमंदों की सेवा करेंगे: राजकुमार
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मौके पर आम लोगों से कहा कि वे जरूरतमंदों की सेवा करना चाहते हैं। ठंड में किसी को परेशानी नहीं हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आम लोगों का भी सहयोग चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के बीच पाठ्य समाग्री में कॉपी - पेंसिल, बॉक्स तथा मिठाई का वितरण किया गया

Wed Dec 30 , 2020
जमशेदपुर/चाकुलिया : चाकुलिया प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 30 दिसम्बर बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 136 वॉ स्थापना दिवस पूर्ण होने के खुशी में प्रखण्ड अध्यक्ष समीर दास एवं बहरागोडा प्रखण्ड प्रभारी अनिल मिश्रा ने बच्चों के बीच पाठ्य समाग्री में कॉपी – पेंसिल, बॉक्स तथा मिठाई […]

You May Like

फ़िल्मी खबर