1.86 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाया गया, 89,741 स्वास्थ्यकर्मियों को आज टीके की दूसरी खुराक दी गई

4

नई दिल्ली : देश में आज कोविड-19 टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या बढ़कर 1.08 करोड़ हो गई। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम 6 बजे तक 2,29,462 सत्रों के जरिए 1,08,38,323 टीकों की खुराक दी गई।

इनमें 63,52,713 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है और 8,73,940 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) ने दूसरी खुराक ली है, इसके साथ ही 36,11,670 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) ने पहली खुराक ली है। पूरे देशभर में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी जबकि 2 फरवरी 2021 से फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को टीका लगना शुरू हुआ था।

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक
63,52,713 8,73,940 36,11,670

देशभर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 36वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 1,86,081 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 96,340 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 89,741 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार हो जाएगी।

आज शाम बजे तक 7,149 सत्रों का आयोजन किया गया।

आज 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण हुआ।

क्रम संख्या  

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार दीप समूह 4,846 1,306 6,152
2 आंध्र प्रदेश 4,03,183 80,755 4,83,938
3 अरुणाचल प्रदेश 19,666 4,025 23,691
4 असम 1,51,164 10,561 1,61,725
5 बिहार 5,21,703 38,920 5,60,623
6 चंडीगढ़ 12,953 795 13,748
7 छत्तीसगढ़ 3,34,629 18,227 3,52,856
8 दादर और नगर हवेली 4,938 244 5,182
9 दमन और दीव 1,735 213 1,948
10 दिल्ली 2,73,613 13,213 2,86,826
11 गोवा 14,693 827 15,520
12 गुजरात 8,21,626 59,354 8,80,980
13 हरियाणा 2,08,159 23,899 2,32,058
14 हिमाचल प्रदेश 92,702 8,360 1,01,062
15 जम्मू और कश्मीर 2,00,685 6,731 2,07,416
16 झारखंड 2,50,877 10,614 2,61,491
17 कर्नाटक 5,39,168 1,11,921 6,51,089
18 केरल 3,96,789 36,200 4,32,989
19 लद्दाख 5,005 358 5,363
20 लक्षद्वीप 1,809 115 1,924
21 मध्य प्रदेश 6,33,965 2,543 6,36,508
22 महाराष्ट्र 8,44,717 34,313 8,79,030
23 मणिपुर 39,444 1,516 40,960
24 मेघालय 23,020 628 23,648
25 मिजोरम 14,627 2,241 16,868
26 नगालैंड 21,153 3,712 24,865
27 ओडिशा 4,35,733 79,027 5,14,760
28 पुडुचेरी 8,963 783 9,746
29 पंजाब 1,22,429 13,859 1,36,288
30 राजस्थान 7,80,665 19,054 7,99,719
31 सिक्किम 11,810 699 12,509
32 तमिलनाडु 3,24,537 25,746 3,50,283
33 तेलंगाना 2,80,565 86,648 3,67,213
34 त्रिपुरा 82,369 11,587 93,956
35 उत्तर प्रदेश 10,66,290 85,752 11,52,042
36 उत्तराखंड 1,30,781 7,110 1,37,891
37 पश्चिम बंगाल 6,18,576 45,120 6,63,696
38 अन्य 2,64,796 26,964 2,91,760
कुल 99,64,383 8,73,940 1,08,38,323

 

बारह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 75 प्रतिशत से अधिक का टीकाकरण किया है। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

दूसरी ओर सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 50 प्रतिशत से कम के टीकाकरण की सूचना दी है। इनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

दस राज्यों में पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर्स में 50 प्रतिशत से अधिक को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई। ये राज्य दादर और नगर हवेली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड हैं।

दस राज्यों जहां सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किया, वे हैं- गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश और केरल।

अब तक कुल 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 43 लोगों में से 26 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 16 की मौत हो गई और एक का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक कुल 37 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0003 प्रतिशत है। 37 में से 16 व्यक्तियों की मौत अस्पताल में हुई है, जबकि 21 की मौत अस्पताल के बाहर हुई है।

गंभीर/ प्रतिकूल असर के एईएफआई/मौत के किसी भी मामले में अब तक टीकाकरण को जिम्मेदार नहीं बताया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान, मौत के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 51 वर्षीय महिला की टीकाकरण के 4 दिन बाद मौत हो गयी। पोस्टमार्टम से पता चला है कि मौत का कारण इंट्राक्रानियल रक्तस्राव है।

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में टीकाकरण के 9 दिनों के बाद मायोकार्डिअल संक्रमण के चलते 56 वर्षीय एक पुरुष की मृत्यु हो गई। परिवार की मर्जी के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। मणिपुर के विष्णु-पुर की निवासी एक 44 वर्षीय महिला की मृत्यु टीकाकरण के 7 दिनों के बाद हो गई। पोस्टमार्टम के विवरण का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कुणाल षाड़ंगी ने दिया ग्यारह हजार रुपये का दान

Sun Feb 21 , 2021
हज़ारों साल में आता है ऐसा पावन धार्मिक अवसर – कुणाल निधि समर्पण अभियान में जुटी विहिप और रामभक्तों की सेवा भावना प्रशंसनीय जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान में योगदान दिया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि […]

You May Like

फ़िल्मी खबर