अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कुणाल षाड़ंगी ने दिया ग्यारह हजार रुपये का दान

8
  • हज़ारों साल में आता है ऐसा पावन धार्मिक अवसर – कुणाल
  • निधि समर्पण अभियान में जुटी विहिप और रामभक्तों की सेवा भावना प्रशंसनीय

जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान में योगदान दिया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से ग्यारह हज़ार रुपये का चेक जमशेदपुर की निधि संग्रह अभियान टोली को सौंपा। भाजपा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, बिष्टुपुर क्षेत्र के निधि समर्पण अभियान प्रमुख शैलेश ठाकुर की मौजूदगी में उक्त चेक सौंपा गया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अवसर हजारों साल में आते हैं, इसलिए वह राम मंदिर निर्माण के इस शास्वत मौके पर अपने परिवार की ओर से यह सहयोग राशि दान कर रहे हैं। कहा कि भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए सभी बढ़चढ़कर दान कर रहे हैं। उन्होंने निधि संग्रह अभियान में जुटे विहिप नेताओं और श्रीरामभक्तों की अप्रतिम सेवा भावना के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की है। कहा कि बीते एक माह से अधिक समय से लगातार शांतिपूर्वक निधि संग्रह अभियान संचालित होना संघ परिवार की अनुशासन और सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण है। कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर के लोगों से बढ़चढ़कर निधि समर्पण अभियान में यथासामर्थ्य दान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष बने श्रीनिवाश तिवारी

Sun Feb 21 , 2021
जमशेदपुर : आज रविवार को संध्या 4 बजे गोलमुरी में एक बैठक हुई ,बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिलीप ओझा ने भोजपुरी के समग्र विकास और नई दिशा देने साथ ही भोजपुरिया समाज को एकजुट करने के लिये भोजपुरी समाज का गठन किया गया जिसका नाम विश्व भोजपुरी विकास परिषद […]

You May Like

फ़िल्मी खबर