जिला पदाधिकारी के आदेश पर साठी थाने पर लगा जनता दरबार

3

भूमि विवाद से संबंधित मामलों का हुआ समाधान

जमशेदपुर/चंपारण :पश्चिम चंपारण के साठी थाना पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के लिए अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की उपस्तिथि में भूमि विवाद का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। कुछ मामलों में जाँच के लिए राजस्व कर्मचारियों को समाधान करने का आदेश दिया गया। पूरे साठी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और दाखिल खारिज से संबंधित आवेदनों की भरमार रही।साठी थाना परिसर थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा और लौरिया , नरकटियागंज अंचलाधिकारी की उपस्थिति में बरवाकला गाँव से आए अख्तर खान के द्वारा भूमि पैमाइश, और बेलवा सिरिसिया से आए रामजी महतो के द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित आवेदन जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों को दिया गया। जनता दरबार में लौरिया अंचलाधिकारी संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी नरकतियागंज, साठी थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा, दरोगा योगेंद्र प्रसाद सिंह, कन्हाई पासवान, जमदार दिलीप तिवारी, और पुलिस बल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदित्यापुर के सहारा गार्डेन सिटी स्वीट बैरी टू बिल्डिंग के मीटर में शार्ट-सर्किट से लगी आग

Sat Dec 26 , 2020
जमशेदपुर: आदित्यापुर के सहारा गार्डेन सिटी स्वीट बैरी टू बिल्डिंग के मीटर में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लग गयी। शार्ट-सर्किट से लगी आग के कारण पहले धुंआ उठा और अंधेरा छा गया। घटना की जानकारी पाकर सहारा गार्डेन सिटी के राजीव रंजन ने आवाज लगाई। तब […]

You May Like

फ़िल्मी खबर