महिला दिवस पर : अपने नैसर्गिक गुणों को खो रही हैं महिलाएं

10

जमशेदपुर । डिमना रोड में सोमवार को महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए समिति की सदस्या मालती चौधरी ने कहा कि महिलाएं चहारदीवारी से बाहर निकल रही हैं और हर क्षेत्र में अपना परचम भी लहरा रही है। लेकिन वर्तमान स्थिति में महिलाएं अपने नैसर्गिक गुणों को खो रही हैं। महिलाएं सहनशीलता, क्षमा, दया, ममता, सेवा और संवेदना से भी जानी जाती रही हैं। लेकिन वर्तमान समय में महिलाअों में इन मूल्यों में कमी आ गयी है। वास्तव महिलाअों को इन्हों गुणों से एक सुंदर समाज की स्थापना होती है। यदि हम इन मूल्यों को महिलाओं से अलग कर दें तो सुंदर समाज की कल्पना नहीं कर सकते। इस मौके पर कई और महिलाओं ने समारोह को संबोधित किया। इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने कैंडल जलाकर ज्ञान के प्रकाश का संदेश दिया। कविता, संगीत, नृत्य के कार्यक्रम से समारोह का समापन किया गया। इस मौके पर रूपा खत्री, निशि, सुजाता, टुंपा रश्मि, पूनम मिश्रा सहित कई अन्य महिलाओं ने कार्यक्म के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें कुल 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला दिवस पर हमारी बेटियों का राज्य को उपहार, दीपिका, अंकिता अौर कोमलिका भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम में शामिल

Tue Mar 9 , 2021
जमशेदपुर। इंटरनेशनल वीमेंस डे के मौके पर टाटा तीरंदाजी एकेडमी के कैडेट्स ने भारतीय रिकर्व अोलिंपिक टीम के तीनों स्थान पर कब्जा जमाते हुए राज्य को खुबसूरत उपहार दिया है। पुणे की आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में आयोजित ट्रायल के बाद तीनों ने अंतिम दिन अपनी बाहशादत कायम करते हुए घोषित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर