21 फरवरी को होगा भोजपुरी जन जागरण अभियान का 16वां धरना प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन दिल्ली के जंतर मन्तर पर जुटेंगे भोजपुरिया

जमशेदपुर: भोजपुरी भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर भोजपुरी जन जागरण अभियान का 16वां धरना प्रदर्शन 21 फरवरी,2022 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष पटेल के नेतृत्व में ये धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होगा।
विदित हो कि भोजपुरी जन जागरण अभियान द्वारा प्रायः हर संसदीय सत्र में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही ज्ञापन गृहमंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपा जा रहा है। भोजपुरी जन जागरण अभियान राष्ट्र स्तर पर भोजपुरी को उचित सम्मान दिलाने के लिये लगातार संघर्षरत है। भोजपुरी भाषा को जब तक संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल नही किया जाता तबतक आंदोलन और माँग चलता रहेगा।
भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से लगे राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया इस धरना में जमशेदपुर (झारखण्ड) से शामिल होंगे। राजेश ने अपील किया है कि इस धरना प्रदर्शन में दिल्ली के जंतर मंतर पर भोजपुरी की सभी संस्थाए शामिल हो और भोजपुरी भाषा के मान्यता के लिये आवाज बुलंद करें।
राजेश भोजपुरिया ने कहा कि झारखण्ड में चल रहे भाषाई विवाद को भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से वहाँ रखेंगे और मांग पत्र व ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार को भी इस विषय से अवगत करायेंगे।
ज्ञात हो कि राजेश भोजपुरिया ने झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भाषा विवाद को रोकने के लिये आठ बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुये पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाषा के आधार पर भेदभाव करना बंद करे सरकार - प्रदीप सिंह भोजपुरिया

Sat Feb 19 , 2022
बोकारो, धनबाद जिला से भोजपुरी, मगही को क्षेत्रीय भाषा सूची से बाहर करना अपमानजनक जमशेदपुर: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा धनबाद और बोकारो जिला के जिला स्तरीय परीक्षा सूची के क्षेत्रीय भाषा सूची से भोजपुरी और मगही को बाहर करना तथा उर्दू को झारखंड के 24 जिलों में बतौर क्षेत्रीय भाषा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर