झारखण्ड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

43

जमशेदपुर: जमशेदपुर के झारखण्ड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधी मंडल ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में जिला उपायुक्त सुरज कुमार के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें कोल्हान सचिव झारखण्ड छात्र मोर्चा पप्पु यादव ने उपायुक्त महोदय को अवगत करवाया की पुर्व की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो एवं सरकार के क़रीबियों के द्वारा एग्रिको के शिव सिंह बाग़ान में अपने निजी स्वार्थ को साधते हुए मकान एवं बहुमंज़िली इमारतों का निर्माण व्यवसायिकरण करने के लिए टाटा लीज़ के ही ज़मीन पर आज से 2-3 वर्ष पूर्व अतिक्रमण कर किया गया था। जो आज पूर्ण रूप से तैयार है। और लोग रह भी रहे है। अगर वो उस वक्त अतिक्रमण नहीं था तो आज हमारा कार्यालय भी अतिक्रमण नहीं है। और कार्यालय का निर्माण तो होगा ही जैसे भाजपा पदाधिकारीयो के घरो का हुआ है। हम कार्यालय का निर्माण समाजहित, छात्रहित एवं संगठनहित में छात्र, छात्राओं एवं आमजनो की समस्या के समाधान हेतु कर रहे इसमें किसी भी मोर्चा के पदाधिकारीयो का निजी स्वार्थ नहीं है।
हमारे कार्यालय निर्माण का विरोध किया गया इसलिए हमने आज इस ज्ञापन के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारियों को आइना दिखाने का काम किया है। और हमने तो छोटी सी कुटिया बनायी है आपके बड़े-बड़े आशियाने को ध्वस्त करने के लिए,आप आगे आगे चलो पीछे पीछे हम भी तैयार है। और ये तो अभी आपको सिर्फ़ एग्रिको में किए गए अतिक्रमण के बारे में सर्वप्रथम अवगत करवाया जा रहा है। में भाजपा को बताना चाहता हु की क्रिया की प्रतिकिया हमेशा होती है और जमशेदपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए अतिक्रमण से भी अवगत करवाया जाएगा।भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के भाई के द्वारा आठ से दस क्वटर पर कब्जा किये हुए है साथ ही साथ बच्चों के खेल के मैदान पर भी कब्जा कर लिया है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खूशबू लामा, भीमसेन मुर्मु, प्रिंस सिंह, रनु कुमार, शमशेर सिंह, बिपिन शुक्ला, सोनी कुमारी, अभिषेक कुमार, मो॰ गुलाब, अंकिता यादव, कौशल सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने एसपी से की पूर्वी के विधायक के प्रतिनिधि की शिकायत, कहा महिला के साथ दुर्व्यवहार व अश्लीलता निंदनीय

Fri Sep 18 , 2020
जमशेदपुर:जमशेदपुर शुक्रवार को पिछले कई दिनों से गोलमुरी क्षेत्र के नानकनगर निवासी महिला के साथ जमशेदपुर पूर्वी के गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक एवं उनके भाई अनुपम पाठक द्वारा किये गए दुर्व्यवहार व अश्लीलता के विरोध में भाजपा ने एसपी से शिकायत की। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर