
जमशेदपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल अपने जिला के पदाधिकारियों के साथ रांची के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की कार्यशाला बैठक में शिरकत किया।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलए तिवारी, झारखंड बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गन्ने मान अतिथियों ने सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला और उपस्थित पूरे प्रदेश के सभी प्रतिनिधियों से आगामी 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की मजबूती में जोरदार तरीके से जुट जाने का आह्वान किया…
कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार ने भी सभी जिले से आए प्रतिनिधियों से बारी बारी से मिलकर संगठन की मजबूती और मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डाला…
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता अमित सिंह, जिला मंत्री प्रकाश दुबे, अभिषेक डे, सुशील शर्मा, आशीष कुमार साहू उपस्थित थे।