- भारत में प्रतिदिन औसत उच्चतम टीके की खुराक दिया जाना जारी
- 10 राज्यों में दैनिक नए मामलों का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा
- भारत के सक्रिय मामलों में 10 जिलों का योगदान 45.65 प्रतिशत
नयी दिल्ली : आज देशभर में कोविड-19 के टीके की खुराक दिए जाने की कुल संख्या 9.80 करोड़ से अधिक हो गई है। आज सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 14,75,410 सत्रों के माध्यम से कुल 9,80,75,160 टीके की खुराकें दी गई हैं। इनमें 89,88,373 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली खुराक और 54,79,821 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक, 98,67,330 अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने टीके की पहली खुराक, 46,59,035 अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ताओं ने टीके की दूसरी खुराक, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3,86,53,105 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 15,90,388 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,82,55,044 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 5,82,064 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक ली।
देश में अब तक कुल टीके की 60.62 प्रतिशत खुराकें 8 राज्यों में दी गई हैं।
स्वास्थ्यकर्मी | फ्रंटलाइन वर्क्रस
|
45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी | 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी | कुल | ||||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | |
89,88,373 | 54,79,821 | 98,67,330 | 46,59,035 | 2,82,55,044 | 5,82,064 | 3,86,53,105 | 15,90,388 | 9,80,75,160 |
पिछले 24 घंटे के दौरान 34 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गई।
टीकाकरण मुहिम के 84वें दिन (09 अप्रैल 2021) को 34,15,055 टीके की खुराकें दी गई। 46,207 सत्रों के माध्यम से 30,06,037 लाभार्थियों ने पहली खुराक और 4,09,018 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली।
9 अप्रैल 2021 | |||||||||
स्वास्थ्यकर्मी | फ्रंटलाइन वर्कर्स | 45 से <60 साल | 60 वर्ष से अधिक उम्र | कुल लाभार्थी | |||||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक |
11,975 | 29,051 | 53,152 | 1,11,697 | 19,79,517 | 54,504 | 9,61,393 | 2,13,766 | 30,06,037 | 4,09,018 |
भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 तक पहुंच गई है। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का अब 7.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में से 67,023 मामले कम हुए।
भारत में कुल सक्रिय मामलों का कुल 72.23 प्रतिशत पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है। देश में कुल सक्रिय मामलों का 51.23 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से है।