- भारत लगातार सर्वाधिक औसत दैनिक टीके लगा रहा है
- दैनिक नए मामलों में 10 राज्यों की 81 प्रतिशत भागीदारी
नई दिल्ली :
देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 10 करोड़ से अधिक हो गई।
आज सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 15,17,963 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर, 10,15,95,147 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,04,063 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 55,08,289 एचसीडब्ल्यू हैं जिन्होंने दूसरी खुराक ली है। 99,53,615 एफएलडब्ल्यू ने पहली खुराक ली जबकि 47,59,209 एफएलडब्ल्यू ने दूसरी खुराक ली। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,96,51,630 लाभार्थियों ने पहली खुराक ली तथा 18,00,206 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली। 45 से 60 वर्ष की आयु के 3,02,76,635 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 6,41,482 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली है।
एचसीडब्ल्यू | एफएलडब्ल्यू | 45 से 60 वर्ष का आयु समूह | 60 वर्ष से अधिक |
कुल |
||||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | |
90,04,063 | 55,08,289 | 99,53,615 | 47,59,209 | 3,02,76,653 | 6,41,482 | 3,96,51,630 | 18,00,206 | 10,15,95,147 |