जमशेदपुर : कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव एवं रोकथाम सहित लोगो की समस्याओं के निष्पादन के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया एवं उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत है, लोग अपनी समस्याओं जिनमें स्वास्थ्य, विधि व्यवस्था की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराते हैं जिसपर जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा उन सूचनाओं व समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम को अग्रसारित कर दिया जाता है तदुपरांत संबंधित पदाधिकारी और उनके नेतृत्व में कार्य कर रही टीम द्वारा लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है। प्रतिदिन जिला नियंत्रण कक्ष में लगभग 100 कॉल प्राप्त हो रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं का वर्गीकरण कर उन्हें संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया जाता है। समस्याओं के निष्पादन के पश्चात उनकी जानकारी भी एकत्रित की जाती है। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले में बनाए गए सभी चेक पोस्ट की निगरानी भी की जाती है। उपायुक्त ने बताया कि अन्य राज्यों या विदेशों से आए व्यक्ति जो होम क्वॉर्टाइन में हैं उनकी निगरानी भी कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है।
You May Like
-
3 years ago
मेडिकल में नामांकन के लिए छूट देने का आग्रह किया
-
2 years ago
वीर बिरसा मुंडा को शहीद का दर्जा दिया जाए – महतो