नि:शुल्क मास्क का वितरण किया गया, एएसजी आई हॉस्पिटल में 10 जनवरी को 37 लोगों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा-सुबोध झा

6

जमशेदपुर: आज शनिवार को सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा नेता के नेतृत्व में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 निशी निवास वायरलेस मैदान के सामने नि:शुल्क आई कैंप स्थल से सैकड़ों लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। झा ने कहा बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न बस्ती क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण बराबर की जाएगी। सुबोध झा ने कहा 6 जनवरी को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 वायरलेस मैदान के सामने निशी निवास पर नि:शुल्क आई कैंप का आयोजन बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से की गई थी। उस कैंप में 257 लोगो का नि:शुल्क नेत्र जांच हुआ था। जिसमें से 37 का मोतियाबिंद के पाऐ गऐ थे। समिति को 37 का नि:शुल्क ऑपरेशन 10 जनवरी और 11 जनवरी को ए एस जी आई हॉस्पिटल मैं कराने का सुकृति प्राप्त हुई है। नि:शुल्क ऑपरेशन आयुष्मान भारत के तहत ए एस जी नेत्र चिकित्सालय हॉस्पिटल साकची मैं 12:00 बजे से किया जाएगा। 10 जनवरी 21 को 11 बजे बागबेड़ा कॉलोनी वायरलेस मैदान के सामने आई कैंप स्थान से सभी 37 आंख के ऑपरेशन कराने वाले पेशेंट को एंबुलेंस के माध्यम से समिति के सदस्यों द्वारा ए एस जीआई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। और आयुष्मान भारत के तहत सभी 37 पेशेंट का निशुल्क ऑपरेशन मोतियाबिंद की कराई जाएगी। आज के मास्क वितरण कार्यक्रम में टी आर एफ लेबर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी श्री संजय कुमार झा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह महिला मोर्चा की महामंत्री अमीना खातून ,प्रमिला पांडे, सरिता देवी, श्वेता सिंह, गुड़िया कुमारी, मनोज तिवारी, कृष्णा कुमार, ए एस जी आई हॉस्पिटल के इंचार्ज सतीश सिंह, विनय मिश्रा, अशोक पात्रो, ओम प्रकाश पांडे एवं अन्य समिति के सदस्य गण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झामुमो का पुतला दहन कार्यक्रम जारी

Sat Jan 9 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार जेएमएम के द्वारा भाजपा का पुतला जलाया , वही आज विष्णु के नेतृत्व में एक पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया । जिसमें बिरसानगर समिति के अध्यक्ष बलजीत सिंह सचिव रुपेश मुखी सहायक सचिव कमल मुखी मनोज बिरला विजय करवा दलबदलू प्रदीप यादव सनोज गोराई […]

You May Like

फ़िल्मी खबर