जमशेदपुर :टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में पहली बार जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में क्रीड़ा भारती एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर ने एग्रिको मैदान में लड्डू बाट खुशी मनायी। स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज ने अपना पदक धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन महामंत्री अनिल सिन्हा ने कहा नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को गर्व का मौका दिया है। ओलंपिक में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने। नीरज ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका है।वोही क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री श्री राजीव ने लोगो को संबोधित करते हुऐ सूबेदार नीरज की शानदार जीत बधाई दी,एवं कहा कि वे अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे अनूप कुमार ,सत्य प्रकाश, सिद्धनाथ सतनाम ,सुभाष,मनजीत, दिलीप जैन बिहारी,भोला, अनिल सिंह संजीव, गौतम लाल,हवलदार विजय एवं अन्य।
Next Post
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सहप्रभारी सुभाष सरकार से दिनेश कुमार ने किया शिष्टाचार भेंट
Sun Aug 8 , 2021
You May Like
-
1 year ago
बिरसा नगर में निशुल्क दंत जांच शिविर