जमशेदपुर :आज मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन झारखंड युवा मोर्चा के महानगर कमिटी के नगर अध्यक्ष जीतू सिंह के नेतृत्व में केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष अकरम खान, जिला संगठन सचिव विजय नायक, जिला सह सचिव समीर दास, नगर कोषाध्यक्ष श्रवण सिंह,नगर उपाध्यक्ष सोनू खान,नगर उपाध्यक्ष जगराज सिंह,नगर संगठन सचिव राहुल ठाकुर,नगर मीडिया प्रभारी नदीम इक़बाल, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, झामुमो टेल्को मंडल अध्यक्ष नंदू पाजी, टेल्को युवा मोर्चा अध्यक्ष, मनीष भगत,सचिव रामनारायण,उपाध्यक्ष रोशन कुमार, अमित सिंह, एवम दर्जनों युवा साथी उपस्थित हुए।।