जमशेदपुर। भारत कई महान योद्धाओं, परियों, राक्षसों, देवताओं की कहानियों का देश है। कहानियां अर्थ पूर्ण होती हैं| औरसाथ ही साथ फुर्सत के क्षणों में मनोरंजन का साधन भी । कहानियाँ हमें साथ जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। अब तक, हम कोविड 19 और हमारे घर में रहने के कारण बहुत अधिक तनाव में हैं, अत: इस तनाव पूर्ण समय में कहानियां हमें राहत दे सकती हैं।
यह पहल कथा परब 2020 का एक हिस्सा था, जिसने पहले ऑनलाइन झारखंड कहानी उत्सव का आयोजन किया था, जो कि जमशेदपुर स्थित स्टार्ट-अप द स्टोरीमंच द्वारा आयोजित किया गया था । इसकी संस्थापक ऋचा सिन्हा ने इसकी पुष्टि की थी। इस वर्चुअल ऑनलाइन स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल का
उद्घाटन जूम में किया गया और इसमें कटैया के संस्थापक गीता रामानुजन भी शामिल थीं। माता-पिता,
शिक्षक, और 5 से 15 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों के लिए सप्ताहांत में आयोजित कि गयी। इसमें
विभिन्न प्रतियोगिताओं को भी आयोजित किया गया जैसे: कथा बोलो (कहानी कहना), कथा पढो (जोर से पढ़ना), कथा कला (बुकमार्क बनाना), कथा माया (प्रमुख पात्रों की तरह ड्रेसिंग), कथा क्यूं (भाषण), कथा कोष (प्रश्नोत्तरी)। केपीएस कदमा समूह के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों, ने सक्रिय रूप से सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
पुरस्कार पाने वालों के नाम
प्रतियोगिता का नाम- कथा कला –
प्रतिभागी का नाम- सरन्या मुण्डा, कक्षा दूसरी, प्रथम स्थान
स्नेहाशीश मंडल, कक्षा दूसरी, द्वितीय स्थान
प्रतियोगित का नाम- कथा माया –
प्रतिभागी का नाम- मौसमी दास, प्रथम स्थान
शिक्षिका- शमा परवीन, द्वितीय स्थान
मुनमुन दासगुप्ता, तृतीय स्थान
प्रतियोगिता का नाम- कथा बोलो-
प्रतियोगी का नाम- गुरलीन कौर, कक्षा दूसरी, द्वितीय स्थान
प्रतियोगिता का नाम- कथा क्यों?
प्रतिभागी का नाम-जान्हवी, कक्षा पाँचवी, प्रथम स्थान
निकिता लाल, पाँचवी कक्षा, द्वितीय स्थान
इस तरह की ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से इस तनाव पूर्ण माहौल में प्रतियोगियों के चहरे पर
मुस्कान की छटा बिखर गयी |
( केपीएस कदमा के सभी विजेताओं को विद्यालय की तरफ से हार्दिक बधाई)