जमशेदपुर के प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने सिवान (बिहार) से भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव के पक्ष में कई गांव का दौरा किया

6

जमशेदपुर के प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने सिवान (बिहार) से भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव के पक्ष में कई गांव का दौरा किया

जमशेदपुर /बिहार : जमशेदपुर से आज संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने बिहार के सिवान विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव के पक्ष में कई गांव का दौरा कर लोगों से उन्हें वोट देकर जिताने की अपील की सर्वप्रथम ओम प्रकाश यादव के आवास पर प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने प्रत्यासी ओम प्रकाश यादव के साथ चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया एवं उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर सिवान के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं जदयू की पूर्व की सरकार ने भोजपुरी भाषा को मान्यता दिलाने हेतु विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है, अगर मैं चुनाव जीतता हूं भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनती है तो हम केंद्र में दबाव बनाके इसको अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे और बिहार में भी भोजपुरी भाषा को द्वितीय राजभाषा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
दौरा करने वालों में प्रत्यासी ओम प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, संजीव प्रकाश, सनोज यादव, राजेश पाण्डेय, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, पप्पू सिंह इत्यादि भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय कृषि सम्मेलन : किसानों को बड़े पैमाने पर धोखा दिया गया -डॉ रामेश्वर उरॉव

Sat Oct 10 , 2020
राज्य स्तरीय कृषि सम्मेलन : किसानों को बड़े पैमाने पर धोखा दिया गया -डॉ रामेश्वर उरॉव जमशेदपुर/राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राज्य स्तरीय कृषि सम्मेलन का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव , माननीय मंत्री वित्त, खाद्य आपूर्ति एवं संसदीय कार्य विभाग के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर