सीवान :–यहां महाराजगंज में घर के बाहर एक कुत्ते ने जान देकर सांप को मार डाला। अंदर मालिक का परिवार सो रहा था। घटना गुरुवार रात की है। कपिया निजामत गांव में रहने वाले मुकेश पांडेय ने कुत्ता पाल रखा था। रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। कुत्ता बरामदे में था।
शुक्रवार सुबह जब घर के लोग नींद से जगे तो देखा कि दरवाजे के बाहर जमीन पर कुत्ता मरा पड़ा है। उसके बगल में ही सांप भी मरा हुआ है। देखकर ऐसा लग रहा था कि सांप घर में घुस रहा था। तभी कुत्ते ने देख लिया। इसके बाद कुत्ते और सांप के बीच संघर्ष हुआ। सांप ने कुत्ते को डंस लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले कुत्ते ने सांप को मार दिया।