मॉरीशस के राष्ट्रीय प्रसारण में भोजपुरी भाषा में समाचार

96

जमशेदपुर:अत्यंत खुशी की बात है कि भोजपुरी संस्कृति की दिव्य भूमि मॉरीशस में आगामी दो नवम्बर से मॉरिशस ब्रॉडकास्टिंग सर्विस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी भाषा में समाचार प्रसारण की शुरुआत होने जा रही है।विगत 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय दीवाली महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीनद कुमार जगन्नाथ ने इस आशय की घोषणा की है कि 2 नवम्बर गिरमिटिया दिवस से इस समाचार सेवा की शुरुआत होगी।
उन्होंने बताया कि बिहार और उत्तरप्रदेश से हजारों गिरमिटिया मजदूरों के पलायन और मॉरिशस की धरती पर पांव रखने की याद में यह दिवस बरसों से मनाया जाता है।मॉरीशस के प्रधानमंत्री की इस घोषणा से मॉरीशस के साथ भारत सहित पूरे विश्व के भोजपुरी भाषियों में खुशी की लहर है।इसके लिए भारत से हम सब मॉरीशस के प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं और आभार व्यक्त करते हैं,इसके लिए सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ0 प्रवीण जग्गनाथ को बधाई दिया है। ये जानकारी मॉरीशस की भोजपुरिया बहन सरिता बुधू के सौजन्य से प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुराने विधानसभा सभागार में दीप जलाकर झारखंड प्रदेश काँग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई

Tue Nov 2 , 2021
रांची आज दिनांक 1 नवंबर 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा,रांची में विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत एवं कार्य-योजना की बैठक की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा कांग्रेस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर