पुराने विधानसभा सभागार में दीप जलाकर झारखंड प्रदेश काँग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई

8

रांची आज दिनांक 1 नवंबर 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा,रांची में विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत एवं कार्य-योजना की बैठक की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, एवं एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव सह विधायक दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रदीप यादव, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, डाॅ इरफान अंसारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्तागण, अग्रणी मोर्चा, संगठनों विभाग के अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद ने सदस्यता अभियान में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंत्री-विधायक एवं सांसदों से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बार झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री आरपीएन सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 15 लाख नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है, जिसे हम पूरा करने का प्रयास जिलाध्यक्षों, विधायकों, प्रकोष्ठ विभाग एवं वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से करेंगे। केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आमजनता काफी त्रस्त है। ऐसे माहौल में जनता कंाग्रेस को आशा भरी निगाहों से विकल्प के रूप में देख रही है। कांग्रेस के पक्ष में बदलते हुए इस राजनीतिक माहौल एवं कांग्रेसजनों के उत्साह को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे आमलोगों को पार्टी के साथ जोड़ककर सदस्यता अभियान की लक्ष्य को समय पर पूरा करें। मुझे भरोसा है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में पार्टी की प्रदेश कमेटी के साथ-साथ सभी सांसद-विधायक एवं मंत्रीगण अपना पूरा सहयोग देंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की सदस्यता अभियान के माध्यम से आम लोगों को पार्टी से जोड़ना बहुत ही आवश्यक है। इस कार्य के लिए जिला कमेटियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा एवं जो जिला कमेटी अव्वल आएंगे उन्हें पार्टी के तरफ से विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि वे अपने स्तर से लगभग 50 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ेंगे।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी का हर निर्देश अक्षशः पालन करने की बात कही।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर कम से कम 50-50 नए सदस्यों को जोड़ने की आवश्यकता है तभी हम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल हो पाएंगे। पूरे राज्य में कांग्रेस के पक्ष में लोगों को जोड़ने का माहौल तैयार किया जाना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक श्री बंधु तिर्की ने कहा की कंाग्रेस सदस्यता अभियान कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाना चाहिए एवं जुड़ने वाले सदस्य को पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल करने का प्रयास होनी चाहिए ताकि आमजन में कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार संभव हो सके। उन्होंने स्वयं लगभग 1 लाख नये सदस्यों को सदस्यता अभियान के दौरान ही कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की घोषणा किया।

कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने विधायक प्रदीप यादव की बात का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से राज्य में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात पर जोर दिया वो निश्चित तौर पर पिछड़े वर्ग के लोग भारी संख्या में पार्टी से जुड़ेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने अपने संबोधन में कहा की इस अभियान में अल्पसंख्यक, पिछड़े, दलित, आदिवासी सहित सभी जाति एवं धर्म के लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। कंाग्रेस पार्टी हमेशा आमजनों को साथ लेकर चलने पर विश्वास रखती है।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों के संबोधन के पूर्व सभी जिला कमेटियों से पूर्व में चलाये गये सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्षों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं की ओर से कार्यक्रम के दौरान हीं लगभग 5 लाख 25 हजार कांग्रेस सदस्यता रसीद की मांग आयी।

पिछले सत्र में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रदेश कंाग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डाॅ राकेश किरण महतो, सतीश पाॅल मुंजनी, डाॅ एम तौसीफ, अनादि बह्म, रवीन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, शकील अख्तर अंसारी, नेली नाथन, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, जम्मी भास्कर, केदार पासवान, अमरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्षों में- संजय पांडेय, सुरेश बैठा, बृजेन्द्र सिंह, मंजूर अंसारी, नरेश वर्मा, अवधेश सिंह, विजय खां, मनोज सहाय, अम्बुज राय चैधरी, अनुकूल मिश्रा, दिनेश यादव, अनूप केशरी, मुनेश्वर उरांव, उदय लखमानी, अरविंद तुफानी, संजय मुन्नम, प्रमोद दूबे, रामकृष्ण चौधरी, जैश रंजन पाठक, रौशन बरवा, सुखेर भगत, सुरेन्द सिंह, सलीम खान, निरंजन पासवान, जितेन्द्र द्विवेदी, राजकुमार यादव,सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स सयंत्र परिसर जमशेदपुर में एटीएस टीम एनएसजी एवं जमशेदपुर पुलिस का संयुक्त मौक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया।

Tue Nov 2 , 2021
जमशेदपुर: पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) झारखंड के निर्देशानुसार टाटा मोटर्स सयंत्र परिसर जमशेदपुर में पुलिस अधीक्षक एटीएस के नेतृत्व में एटीएस टीम एनएसजी एवं जमशेदपुर पुलिस का संयुक्त मौक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया। यह सन्युक्त अभ्यास किसी भी संभावित आतंकी हमले से निबटने एवं पुलिसबल को दक्ष बनाने के मद्देनजर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर