जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया! कार्यक्रम की शुरुआत भरत सिंह के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ा कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की, जिसमें भारी संख्या में स्वतंत्रता के दीवाने भारतीय युवा शामिल हुए।अब भले ही नेता जी हमारे बीच नहीं है, पर एक वक्त था, जब उनका साहस और पराक्रम देश के स्वतंत्रता के लिए प्लान बी था। आज के युवाओं को नेताजी के इसी साहस और पराक्रम को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है! आज के इस कार्यक्रम में शक्ति सिंह, मनोज सोनी, एस.पी.सिंह, कुमार संदेश, राम उदय ठाकुर, श्याम शर्मा, अमन शर्मा, दीपक, अमित, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, राजेश कुमार, डॉक्टर जिया, राम कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह, अनिल कुमार पांडे, राजन, सुबोध, जय मंगल झा, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
Next Post
भोजपुरी मंच के महामंत्री प्रदीप भोजपुरिया के माता का निधन, दाह संस्कार कल
Sun Jan 24 , 2021
You May Like
-
3 years ago
माँ मंगला आशा की पूजा का आयोजन किया गया
-
4 years ago
इनर व्हील क्लब कई पुरस्कार से सम्मानित
-
2 years ago
भोजपुरिया क्रिकेट लीग 20 जनवरी से
-
3 years ago
इनर व्हील दिवस समारोह